Breaking News

मुख्यमंत्री साय बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे।

post

मुख्यमंत्री साय बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे।

रायपुर, 25 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को बालोद जिले के विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे।

इस अवसर पर राज्य की 67 लाख 28 हजार 918 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

रक्षाबंधन पर्व के पूर्व मुख्यमंत्री साय महिलाओं को सितंबर माह की किस्त अग्रिम रूप से प्रदान करेंगे। सामान्यतः सितंबर की किस्त का भुगतान सितंबर माह में किया जाना था, लेकिन बहनों को त्योहार की सौगात देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इसे पहले जारी करने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ स्वास्थ्य, पोषण तथा परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है। योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अनेक महिलाएं बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश तथा विभिन्न आजीविका संबंधी गतिविधियों में भी कर रही हैं।

राज्य सरकार के अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में महिलाओं को कुल 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। मंगलवार को जारी होने वाली 31वीं किस्त के साथ योजना का लाभ राज्य की लाखों महिलाओं तक निरंतर पहुंचता रहेगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER