Breaking News

नेपाली कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा पार्टी महाधिवेशन रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे


विदेश 25 August 2026
post

नेपाली कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा पार्टी महाधिवेशन रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

काठमांडू, 25 अगस्त । नेपाली कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा ने पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष गगन थापा के आह्वान पर बुलाये गए पार्टी के महाधिवेशन को स्थगित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस संबंध में देउवा के अलावा निवर्तमान कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्णबहादुर खड़का की ओर से दायर की गई अलग-अलग पूरक याचिकाएं सर्वोच्च अदालत में दर्ज हो गई हैं।

देउवा के प्रतिनिधि (वारिस) के रूप में कांग्रेस नेता दीपक खड़का और खड़का के प्रतिनिधि के रूप में अधिवक्ता श्रवण कुमार ने मंगलवार को महाधिवेशन की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग करते हुए पूरक याचिकाएं पेश की है। सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता अर्जुनप्रसाद कोइराला ने बताया कि याचिकाएं दर्ज कर ली गई हैं। देउवा और खड़का की याचिकाओं में विशेष महाधिवेशन की प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की गई है।

प्रवक्ता कोइराला ने बताया कि इस रिट (याचिका) पर सुनवाई के लिए 11 तारीख तय की गई है। कांग्रेस की आधिकारिकता और नेतृत्व को अपडेट करने से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने शुरुआत से ही सुनवाई करने की अनुमति दी है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER