मुंबई 26 अगस्त: गैर-मराठी चालकों के लिए सामान्य मराठी भाषा की अनिवार्यता के फैसले पर विवाद बढ़ गया है। ऑटो रिक्शा-टैक्सी ड्राइवरों ने अपने रोजी-रोटी का हवाला देते हुए महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है। याचिका में महाराष्ट्र सरकार की मराठी भाषा अनिवार्यता के फैसले को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि मुंबई एक बहुभाषी शहर है। मुंबई में साढ़े नौ लाख अमराठी टैक्सी- ऑटो रिक्शा चालकों की रोज़ी-रोटी पर सवाल खड़ा हो गया है। ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और ऐप-बेस्ड कैब ड्राइवरों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। मोहम्मद कासिम अहमद समेत चार ऐप-बेस्ड कैब ड्राइवरों ने यह याचिका फाइल की है। याचिका में कहा गया है कि सरकार का नोटिफिकेशन संविधान के आर्टिकल 14, 19 और 21 के तहत रोजगार करने के उनके फंडामेंटल राइट्स का उल्लंघन करता है। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि यह नोटिफिकेशन मोटर व्हीकल एक्ट के प्रोविजन्स के खिलाफ है। याचिका में ध्यान दिलाया गया है कि यह कानून ड्राइविंग लाइसेंस लेने या रखने के लिए किसी भाषा की जरूरत नहीं डालता है। याचिका में इस नियम के आर्थिक रूप से कमजोर और बाहर से आए ड्राइवरों पर पड़ने वाले असर को लेकर भी चिंता जताई गई है। याचिकाकर्ताओं ने डर जताया है कि यदि मराठी भाषा की आवश्यकता पूरी नहीं की गई, तो उनके बैज निलंबित और उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।
Breaking News
- नागरिकों की जान से खेलने वाली घटिया सड़कें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी: स्नेहा दुबे पंडित
- टीएमसी हर गणेशोत्सव पूर्व गढ्ढे भरने का स्थाई हल खोजे - डॉ प्रशांत
- यात्री परिवहन के क्षेत्र में देश ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है।
- अभिनेत्री अनन्या पांडे और उनके कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के ब्रेकअप की खबर सामने आई
- राखी से पहले महतारी वन्दन योजना की 31वीं किश्त जारी
- यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' बड़े पर्दे पर एक गैंगस्टर कहानी
- एशियाई खेलों से पहले सिंड्रेला दास और पायस जैन टॉप्स विकास योजना में शामिल
- कंपनी गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत शुरुआत कर अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया।
- विप्र विद्वत परिषद धमतरी के तत्वावधान में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।
- शिरडी के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान
ड्राइवरों ने मराठी अनिवार्यता के खिलाफ उठाई आवाज, दायर की याचिका







