फेस्टिव सीजन का मूड है और ओटीटी पर हॉरर और
डार्क क्राइम थिलर देखकर अगर आप बोर हो चुके है और कुछ ऐसा देखना चाहते है जो आपको
हंसी से लोट पोट कर दे. जिसके हर सीन को देखकर हंसी रूकने का नाम न ले,
तो आपके लिए एक खुशखबरी है. साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे आइकोनिक
कॉमेडी शोज से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले आतिश कपड़िया और जेडी मजेठिया एक
बार फिर आपको लोटपोट करने आ रहे हैं.
इस बार वे इस हंसी के डोस को एक
परिवार के संबंधों की पोटली में पिरोकर ला रहे हैं, जिसमें
प्यार भी होगा, हंसी के ठहाके भी होंगे और रिश्तों की मजबूती
भी दिखाई देगी. इस कॉमेडी वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग 10 सितंबर
को नेटफ्लिक्स (Netflix) के जरिए की जाएगी. जिसका टैलर रिलीज
कर दिया है.
कॉलोनियो में पड़ोसियों के पागलपन की कहानी
है चुंबक
Netflix पर रिलीज किए गए टैलर में बताया
गया है कि जैसी मजाकिया टैगलाइन के साथ मेकर्स ने दर्शकों को इस कॉमेडी से रूबरू
करवाते हुए जबरदस्त डोज देने का वादा किया है.
5 अतरंगी पड़ोसी परिवार और
हंसी की पोटली
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारों से सजी
इस सीरीज की कहानी मुंबई के चेम्बूर की एक 'चुंबक
कॉलोनी' की है, जहां 5 अतरंगी पड़ोसी परिवार रहते हैं, जो दर्शकों को
हंसा हंसा कर उनके पेट में दर्द करा देगी. जारी टैलर के अनुसार, सीरीज का प्लॉट एक चेम्बूर की एक 'चुंबक कॉलोनी'
के इर्द-गिर्द घूमता है जहां 5 अतरंगी
पड़ोसी परिवार रहते हैं. इस मोहल्ले की सबसे खास बात यह है कि यहां किसी की भी
पर्सनल लाइफ 'पर्सनल' नहीं रहती! एक
स्वाइप में गॉसिप और दूसरे स्वाइप में ड्रामा शुरू हो जाता है.







