म्यूनिख, 29 अगस्त जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उन्होंने क्लब के साथ अपने अनुबंध को बढ़ाने को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। केन का मौजूदा करार 2027 तक है।
बुंडेसलीगा के मौजूदा चैंपियन बायर्न म्यूनिख लंबे समय से केन के साथ करार आगे बढ़ाने की इच्छा जाहिर करता रहा है। क्लब की स्टटगार्ट के खिलाफ 5-1 की जीत के बाद केन ने बताया कि नए अनुबंध को लेकर पहली बैठक पिछले सप्ताह हुई थी।
केन ने एक बयान में कहा, “मैं 33 साल का हूं। संभवत: यह मेरा आखिरी अनुबंध नहीं होगा, लेकिन मेरे लिए यह एक बड़ा अनुबंध होगा, जिस पर मुझे हस्ताक्षर करने हैं।”
उन्होंने कहा कि नए करार को लेकर अभी कई पहलुओं पर चर्चा की जानी बाकी है, लेकिन वह बायर्न के साथ अपना जुड़ाव जारी रखना चाहते हैं। केन 2023 में टोटेनहम हॉटस्पर से बायर्न म्यूनिख पहुंचे थे।
उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे खुश हों। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई जल्दबाजी नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम ऐसी स्थिति तक पहुंचेंगे, जहां दोनों पक्ष खुश होंगे।”
33 वर्षीय केन इस समय बैलन डी’ओर के दावेदारों में शामिल हैं। उन्होंने पिछले सत्र में बायर्न के लिए 31 बुंडेसलीगा मैचों में 36 गोल किए थे। यह जर्मन शीर्ष लीग के एक सत्र में किसी खिलाड़ी द्वारा किए गए तीसरे सबसे ज्यादा गोल थे। केन ने पिछले सत्र में बायर्न के साथ लीग और कप का खिताब भी जीता।
क्लब और देश के लिए मिलाकर केन ने पिछले सत्र में कुल 73 गोल किए थे। इंग्लैंड की ओर से विश्व कप में उन्होंने छह गोल किए थे।
Breaking News
- अंतर-महाविद्यालय और अंतर-विद्यालय वॉलीबॉल मैचों में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
- आगामी कैरेबियन प्रीमियर लीग के लिए अनुबंध ,चार भारतीय महिला क्रिकेटर
- दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान अगले महीने की शुरुआत में एक बार फिर संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे।
- भाजपा ने युवाओं को साधने की रणनीति पर की बड़ी बैठक
- बचे हुए चावलों से आप एक स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट बनने वाला नाश्ता : अप्पे
- जालना में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जारांगे ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
- तुकाराम मुंढे के एक्शन पर कोर्ट का सवाल नियमों के पालन के बाद भी क्यों बंद रखा
- कन्नड़ सुपरस्टार यश की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस सफर रिलीज के तीसरे दिन थोड़ा धीमा पड़ गया।
- परेल में छह लाख रुपये के मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार
- नैनो डीएपी-यूरिया विदेश का नहीं बल्कि भारत का उत्पाद
बायर्न म्यूनिख के साथ करार बढ़ाने की तैयारी में हैरी केन, क्लब के साथ शुरू हुई बातचीत







