Breaking News

परेल में छह लाख रुपये के मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार


शहर 29 August 2026
post

परेल में छह लाख रुपये के मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार

मुंबई, 29 अगस्त । परेल इलाके में मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) टीम ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 3.91 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 6.12 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले की छानबीन एएनसी टीम कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि शुक्रवार को एएनसी बांद्रा यूनिट की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान परेल इलाके के भोईवाड़ा में खान वजीर चौक पर मादक पदार्थ की अवैध बिक्री करने की जानकारी मिली। इसके आधार पर तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। इन दोनों के पास मादक तलाशी के दौरान पदार्थ मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर उनको गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नितेश अनिल कांबले (34) और शुभम जनार्दन लोखंडे (29) के रूप में की गई है। इस मामले की छानबीन जारी है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER