Breaking News

500 से अधिक निवेशक, वित्त मंत्री और व्यापारिक नेता पहले आईब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।


देश 06 September 2026
post

500 से अधिक निवेशक, वित्त मंत्री और व्यापारिक नेता पहले आईब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

इस महीने की 12 और 13 तारीख को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ-साथ आयोजित होने वाले पहले आईब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 500 से अधिक संस्थागत निवेशक, वित्त मंत्री और व्यापारिक नेता भाग लेंगे।
 
दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्देश्य 21 ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार राष्ट्रों में संप्रभु पूंजी को निवेश योग्य अवसंरचना, ऊर्जा और डिजिटल क्षमता परियोजनाओं से जोड़ना है। आईब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले संप्रभु धन कोष, पेंशन कोष और पारिवारिक कार्यालय कुल मिलाकर 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति का प्रबंधन करते हैं। वे ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाओं के बीच सीमा पार निवेश, गैर-डॉलर निपटान और भुगतान प्रणालियों पर चर्चा करेंगे।
 
भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और ब्राजील के पिक्स जैसे राष्ट्रीय त्वरित भुगतान प्रणालियों को जोड़ने के साथ-साथ केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्राओं के बीच अंतरसंचालनीयता पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। 
 
यह शिखर सम्मेलन ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है जब ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाएं बदलती व्यापारिक स्थितियों, अमेरिकी टैरिफ दबावों और डॉलर के उच्च विनिमय लागतों के अनुरूप ढल रही हैं। इस बैठक का उद्देश्य ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों में संस्थागत पूंजी को अवसंरचना, ऊर्जा और डिजिटल परियोजनाओं से जोड़ना है। 
 
2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता करते हुए, भारत 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के नेताओं के साथ-साथ आमंत्रित अतिथियों को भी शामिल किया जाएगा। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" के विषय से प्रेरित है, जो प्रधानमंत्री के "मानवता सर्वोपरि" की भावना पर आधारित जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER