रांची, 06 सितंबर । गिरिडीह विधायक व झारखंड राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। बताया जाता है कि शनिवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सुदिव्य के निधन से राज्य भर में शोक का माहौल है । शनिवार को सुदिव्य सोनू गिरिडीह में ही अपने घर पर थे। मंत्री अपने पीछे दो बेटी एक बेटा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
सुदिव्य सोनू की मौत की खबर मिलने के बाद गिरिडीह शहर में मातम पसरा है । झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। सैंकड़ों कार्यकर्ता उनके घर पर पहुंचे हुए हैं । सूचना है कि राज्य के मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और विधायक गिरिडीह पहुंचने वाले हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कार्यालय ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' का आकस्मिक निधन हो गया | शोक के इस कठिन समय में पार्टी के सभी स्तर के नेता एवं कार्यकर्त्ता मर्माहत एवं शोक संतप्त हैं |
उन्होंने पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक प्रमुख, महानगर अध्यक्ष एवं महानगर संयोजक को निर्देश दिया है की आगामी राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय पर होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है |
Breaking News
- बिहार के घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी, साथ खड़े रहने का किया वादा
- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं धनिए की पत्तियां
- क्रांति गौड़ पर टिप्पणी पाक फैंस को पड़ा भारी
- पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा
- नेपाल ने पहली बार ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी आपात वित्तीय सहायता
- वाशिंगटन और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ा, होर्मुज में एक-दूसरे के तेल टैंकरों पर हमला
- रायपुर : गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
- रायपुर में आज से सजेगा ‘लोकरंग पर्व’, तीन दिनों तक बिखरेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग
- मुख्यमंत्री साय आज बिलासपुर और रायपुर में तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- पेरिस में भारतीय पवेलियन में लगी 'हूज नेक्स्ट' प्रदर्शनी का उद्घाटन
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमाार सोनू का निधन







