नई दिल्ली/पेरिस, 06 सितंबर केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के भारतीय पवेलियन में लगी 'हूज नेक्स्ट' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय के अनुसार, इस प्रदर्शनी में भारत के समृद्ध फैशन, हथकरघा, हस्तशिल्प और लाइफस्टाइल इकोसिस्टम की सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक सामर्थ्य को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। यूरोप में भारत की भागीदारी और स्थानीय बाजारों तक भारतीय उत्पादों की पहुंच को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कपड़ा सचिव ने डब्ल्यूएसएन के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान उन्होंने डब्ल्यूएसएन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) फ्रेडरिक मॉस, इंटरनेशनल डेवलपमेंट एवं प्रमोशन की डायरेक्टर सैंड्रिन मेजियान तथा बिजनेस डेवलपमेंट की डायरेक्टर सिल्विया पोरैट के साथ भारतीय उत्पादों के वैश्विक निर्यात को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया।
इस वैश्विक मंच पर 94 भारतीय प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और भारतीय प्रदर्शकों के बीच प्रत्यक्ष व्यापारिक तालमेल (बिजनेस मैचमेकिंग) बनाना, वैश्विक स्तर पर पर्यावरण-अनुकूल और सस्टेनेबल फैशन को बढ़ावा देना, भारत और डब्ल्यूएसएन के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करना है। इससे उभरते भारतीय ब्रांडों और निर्यातकों के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए द्वार खुलने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि नीलम शमी राव ने अपनी पेरिस यात्रा के दौरान भारतीय वस्त्र और फैशन उद्योग को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से भारत-फ्रांस के बीच यहां प्रीमियर विजन प्रदर्शनी के दौरान एक ऐतिहासिक समझौता हुआ। भारत टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) और रचनात्मक फैशन तथा वस्त्रों के लिए दुनिया के अग्रणी प्लेटफॉर्म 'प्रीमियर विजन एसए' ने बुधवार को (2 सितंबर) एक बहुवर्षीय रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इससे पहले नीलम राव ने लिले मेट्रोपॉलिटन इलाके में डेकाथलॉन स्पोर्ट्सलैब का दौरा किया। यह लैब स्पोर्ट्सवियर, परफॉर्मेंस प्रोडक्ट्स और इंसानों की ज़रूरतों पर आधारित डिज़ाइन में रिसर्च-आधारित इनोवेशन का एक प्रमुख केंद्र है। इस दौरे में बायोमैकेनिक्स, शरीर की बनावट (मॉर्फोलॉजी), मूवमेंट साइंस, थर्मल कम्फर्ट और प्रोडक्ट टेस्टिंग के क्षेत्र में किए जा रहे एडवांस्ड काम को दिखाया गया। इससे पता चला कि कैसे अनुसंधान और तकनीक के जरिए बेहतर परफॉर्मेंस वाले, सुरक्षित और ज़्यादा आरामदायक उत्पाद बनाए जा सकते हैं।
यात्रा के दौरान नीलम शमी राव ने फ्रांस के टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और नवाचार के प्रमुख संस्थानों में से एक एन्साइट, रूबे (उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थान) का दौरा किया।
Breaking News
- बिहार के घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी, साथ खड़े रहने का किया वादा
- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं धनिए की पत्तियां
- क्रांति गौड़ पर टिप्पणी पाक फैंस को पड़ा भारी
- पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा
- नेपाल ने पहली बार ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी आपात वित्तीय सहायता
- वाशिंगटन और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ा, होर्मुज में एक-दूसरे के तेल टैंकरों पर हमला
- रायपुर : गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
- रायपुर में आज से सजेगा ‘लोकरंग पर्व’, तीन दिनों तक बिखरेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग
- मुख्यमंत्री साय आज बिलासपुर और रायपुर में तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- पेरिस में भारतीय पवेलियन में लगी 'हूज नेक्स्ट' प्रदर्शनी का उद्घाटन
पेरिस में भारतीय पवेलियन में लगी 'हूज नेक्स्ट' प्रदर्शनी का उद्घाटन







