Breaking News

क्रांति गौड़ पर टिप्पणी पाक फैंस को पड़ा भारी


खेल 06 September 2026
post

क्रांति गौड़ पर टिप्पणी पाक फैंस को पड़ा भारी

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक विवादित घटना सामने आई। मैच के दौरान कुछ पाकिस्तानी फैंस ने भारतीय महिला टीम की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने इन बातों पर ध्यान नहीं दिया और अपने खेल से आलोचकों को करारा जवाब दिया।प्रवासी नेटवर्क जुड़ें घटना उस समय की है जब क्रांति गौड़ बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रही थीं। स्टैंड में मौजूद कुछ पाकिस्तानी समर्थकों ने उनका ध्यान भटकाने के उद्देश्य से आवाजें लगाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दर्शक चिल्लाते हुए कह रहे थे, "लड़का खेल रहा है... लड़का। ओए लड़के, इधर आ।"

इन टिप्पणियों का संबंध क्रांति गौड़ के खेल से नहीं, बल्कि उनके लुक को लेकर किया गया था। कुछ दर्शक भारतीय खिलाड़ी को मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ा। क्रांति गौड़ ने खेल से दिया जवाब मैदान पर क्रांति गौड़ ने फैंस की टिप्पणियों को नजरअंदाज किया और पूरी एकाग्रता के साथ अपना प्रदर्शन जारी रखा। युवा गेंदबाज ने दिखाया कि वह दबाव की परिस्थितियों में भी अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रख सकती हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER