Breaking News

असम : कछार पुलिस ने करीब 13 करोड़ की हेरोइन जब्त की, एक गिरफ्तार


देश 14 September 2026
post

असम : कछार पुलिस ने करीब 13 करोड़ की हेरोइन जब्त की, एक गिरफ्तार

कछार (असम), 14 सितंबर । कछार पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के दौरान सिलचर के रामनगर बाइपास क्षेत्र में एक ट्रक से 2.2 किलो संदिग्ध हेरोइन बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। काले बाजार में इसकी कीमत 13 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

पुलिस के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर सिलचर थाना क्षेत्र के रामनगर बाइपास स्थित संगाई होटल के पास अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने पंजीकरण संख्या एएस-01-एनसी-8893 वाले एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में बने गुप्त कक्ष से साबुन के 150 डिब्बे बरामद हुए, जिनमें संदिग्ध हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 2.2 किलोग्राम बताया गया है। काले बाजार में इसकी कीमत 13 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया है।

मामले में अब्दुल रहीम लस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वह कछार जिले के ढोलाई थाना क्षेत्र के लैलापुर स्थित फ्रेंच नगर का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, ट्रक मिजोरम के चम्फाई जिले से आ रहा था। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER