Breaking News

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी ।


मनोरंजन 17 September 2026
post

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी ।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। कारोबारी दिनों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा साथ मिल रहा है। फिल्म ने आखिरकार दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, अली फजल की 'मिर्जापुर: द मूवी' भी 200 करोड़ रुपये के घरेलू नेट कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। दूसरी ओर, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

दो करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की रिलीज के 41 दिन बाद भी कमाई जारी है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 41वें दिन करीब 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन बढ़कर 237.13 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 280 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, 41वें दिन विदेशों में 1.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 300.25 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें 20.25 करोड़ रुपये की विदेशी कमाई शामिल है।

'मिर्जापुर: द मूवी' की बात करें तो फिल्म ने 13वें दिन 3.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 199.45 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 286.64 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। कुछ दिनों पहले तक 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी, लेकिन फिलहाल 'हनुमान अंश' आगे चल रही है।

वहीं, 'हैवान' की कमाई अब काफी धीमी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन महज 55 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 9.30 करोड़ रुपये हो गया है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER