Breaking News

शिक्षित युवाओं के लिए विरार के अमेय क्लासिक क्लब में 1 अक्टूबर को महा रोजगार मेला-2026


शहर 22 September 2026
post

शिक्षित युवाओं के लिए विरार के अमेय क्लासिक क्लब में 1 अक्टूबर को महा रोजगार मेला-2026

मुंबई, 22 सितंबर,। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विरार पश्चिम के यशवंत नगर स्थित अमेय क्लासिक क्लब में एक अक्टूबर को 'महा रोजगार मेला-2026’ का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित रोजगार मेले में कई नामी बैंक कंपनियों की ओर से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर वसई-विरार महानगरपालिका के प्रथम महापौर तथा उद्यमी राजीव पाटील प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।समाजसेवी एवं पूर्व नगरसेवक हार्दिक राऊत ने बताया कि रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं पास और डिग्रीधारक युवा हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। मेले में बैंकिंग एवं फाइनेंस, कस्टमर सर्विस, सेल्स एवं मार्केटिंग, ऑपरेशंस, बैक ऑफिस, रिटेल सहित अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेले में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, डीसीबी बैंक, बंधन बैंक और आदित्य बिड़ला बैंक समेत अन्य कंपनियां शामिल होंगी। इच्छुक उम्मीदवारों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER