Breaking News

भुज और बरौनी के बीच नई त्रि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी


देश 25 September 2026
post

भुज और बरौनी के बीच नई त्रि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी

नई दिल्ली, 25 सितंबर । भारतीय रेलवे ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच नई त्रि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दी है। यह ट्रेन 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11:55 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी। भुज-बरौनी ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी, जबकि बरौनी-भुज ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।

नई ट्रेन के मार्ग में समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव होंगे।

रेलवे ने कहा कि नई सेवा से देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल संपर्क को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा तथा गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER