Breaking News

गणेशोत्सव को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिलाने का प्रयास, फडणवीस ने लॉन्च किया ‘बप्पा.ऑर्ग’


शहर 30 September 2026
post

गणेशोत्सव को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिलाने का प्रयास, फडणवीस ने लॉन्च किया ‘बप्पा.ऑर्ग’

मुंबई, 30 सितंबर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि सार्वजनिक गणेशोत्सव से पैदा होने वाले सामाजिक मेलजोल, एकता, उत्साह और ऊर्जा को दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘बप्पा.ऑर्ग’ तैयार किया गया है। इस पहल के माध्यम से गणेशोत्सव को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और इसे वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

द एशियाटिक सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने घर के गणपति उत्सव की कहानी ‘बप्पा.ऑर्ग’ पर अपलोड कर इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य के सांस्कृतिक रथ ‘बप्पा रथ’ को भी हरी झंडी दिखाई। रथ का प्रमुख आकर्षण सर जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट के विद्यार्थियों और मूर्तिकारों द्वारा तैयार 12 फुट ऊंचा मोदक का आकर्षक आर्टवर्क है। फडणवीस ने कहा कि इस पहल के जरिए महाराष्ट्र के करीब 40 हजार गांवों तक पहुंच बनाई जाएगी। इन गांवों की गणेश प्रतिमाओं, गणेशोत्सव की परंपराओं और उनसे जुड़ी अनूठी कहानियों को डिजिटल माध्यम से दुनिया के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में भगवान गणेश के अलग-अलग स्वरूप, भक्तों के अनुभव और समय के साथ गणेश भक्ति में आए बदलावों को भी इस प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत किया जाएगा। भारत के अलावा एशिया के कई देशों में गणेश आराधना की जाती है। जापान जैसे देशों में भी भगवान गणेश के मंदिर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बप्पा.ऑर्ग’ के माध्यम से बाल गणेश से लेकर सार्वजनिक गणेशोत्सव तक बप्पा के साथ लोगों के भावनात्मक जुड़ाव, मान्यताओं, परंपराओं और त्योहार के सामाजिक स्वरूप को दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER