Breaking News

सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज टलने के बाद अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।


मनोरंजन 03 October 2026
post

सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज टलने के बाद अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

मुंबई, 3 अक्टूबर । सलमान खान की आगामी वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर चर्चा में है। नाम में बदलाव, टीजर को लेकर प्रतिक्रियाओं और कई बार रिलीज टलने के बाद अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म के नए वर्जन को मंजूरी देते हुए पिछले सप्ताह अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। फिल्म का नया वर्जन पहले की कहानी से काफी अलग है और इसमें भारत-चीन संबंधों का सकारात्मक पक्ष भी दिखाया गया है।

बताया जा रहा है कि 'मातृभूमि' की शुरुआती कहानी गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। चीन के चित्रण को लेकर फिल्म को सरकारी मंजूरी मिलने में दिक्कतें सामने आई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों के बाद फिल्म के कुछ हिस्सों में बदलाव किए गए और कई दृश्यों को दोबारा शूट किया गया। सूत्र का दावा है कि नए वर्जन में भारत और चीन के रिश्तों को एक अलग नजरिए से पेश किया गया है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म की नई रिलीज तारीख 13 नवंबर तय की गई है। सलमान खान और टीम दिवाली के बाद फिल्म को सिनेमाघरों में लाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसके लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रमाणपत्र मिलना अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि निर्माता जल्द ही फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास जमा करेंगे। यदि इसी महीने प्रमाणपत्र मिल जाता है, तो 'मातृभूमि' 13 नवंबर को रिलीज हो सकती है। फिल्म की अंतिम रिलीज को लेकर अगले कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER