हुब्बल्ली, 04 अक्टूबर । अशोक सिंघल ने सनातन धर्म की रक्षा, गौ संरक्षण, हिंदू समाज में जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना के निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। हुब्बल्ली के देशपांडे नगर स्थित सवाई गंधर्व हॉल में विश्व हिंदू परिषद, कर्नाटक उत्तर प्रांत की ओर से आयोजित अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह बातें कही।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे अशोक सिंघल का विश्वभर में हिंदू समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। अशोक सिंघल की धर्मनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति, त्याग, देशसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, विचार और सेवा का मार्ग समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी और मार्गदर्शक रहेगा।
समारोह का आयोजन हुकेरी स्थित गुरूशांतिश्वर संस्थान हिरेमठ के पूज्य श्री ष.ब्र. चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामीजी तथा कोंचूरमठ के पूज्य श्री सवितानंद महास्वामीजी के दिव्य सान्निध्य में हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख सुधीरसिंह घोरपड़े, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक शरणप्पा उल्किहाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सचिव गोपाल जी, कर्नाटक उत्तर प्रांत के अध्यक्ष लिंगराज अप्पा, प्रांत सचिव शिवकुमार बोळशेट्टी सहित कई गणमान्य एवं प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Breaking News
- कांकेर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक
- निडर होकर खेलें खिलाड़ी, खुद पर रखें भरोसा : श्रेयस अय्यर
- अशोक सिंघल ने सनातन धर्म और राष्ट्रीय चेतना के लिए जीवन समर्पित किया : प्रह्लाद जोशी
- पंजाब में सीमा पार घुसपैठ के प्रयास को लेकर भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया
- हरियाणा के भाजपा विधायकों ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
- व्यापार नाका खोलने के लिए चीन के राजदूत के साथ नेपाली अधिकारियों की बैठक
- प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिला टीम गोल्फ के रजत जीतने पर अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को दी बधाई
- राष्ट्रीय अखंडता दिवस: एकता में भारत की शक्ति
- प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीतने पर अंतिम पंघाल को बधाई दी
- एक दिन में 3-4 से ज्यादा काजू ना खाएं
अशोक सिंघल ने सनातन धर्म और राष्ट्रीय चेतना के लिए जीवन समर्पित किया : प्रह्लाद जोशी







