Breaking News

पश्चिम रेलवे: स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत श्रमदान व जागरूकता गतिविधियों का आयोजन


शहर 05 October 2026
post

पश्चिम रेलवे: स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत श्रमदान व जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

मुंबई, 05 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे द्वारा 1 से 15 अक्टूबर, 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 मनाया जा रहा है। पखवाड़े के अंतर्गत मुंबई सेंट्रल मंडल में रेलवे स्टेशनों, डिपो, शेड, कॉलोनियों तथा अन्य रेलवे परिसरों में व्यापक स्वच्छता, श्रमदान, स्वच्छता जागरूकता एवं शपथ संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सफाई मित्रों, विद्यार्थियों, कॉलोनी निवासियों तथा अन्य हितधारकों ने भाग लिया।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, राष्ट्रव्यापी पहल 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' के अंतर्गत गतिविधियों के सुचारु संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए मुंबई सेंट्रल मंडल के 93 स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों को नामित किया गया। मुंबई सेंट्रल मुख्य एवं उपनगरीय स्टेशनों, खार रोड, ईएमयू कारशेड मुंबई सेंट्रल, विरार, नंदुरबार आदि सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाए गए। जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। स्वच्छता, कचरे के उचित निपटान तथा जिम्मेदार सार्वजनिक व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैलियां, प्लाकार्ड प्रदर्शन तथा शपथ ग्रहण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। वापी में लायंस क्लब एवं ज्योति धाम स्कूल के विद्यार्थियों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि सूरत स्टेशन पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन, सूरत शाखा के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।मुंबई सेंट्रल मंडल में व्यापक स्तर पर हुई भागीदारी स्वच्छ, स्वास्थ्यकर एवं सतत रेलवे परिसरों को बनाए रखने के लिए रेलकर्मियों और अन्य हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है तथा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत स्वच्छता के संदेश को और अधिक सुदृढ़ करती है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER