मुंबई, 07 अक्टूबर । पश्चिम रेलवे की ओर से वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियों की सक्रिय निगरानी में टिकट जांच कर्मचारियों की टीम द्वारा मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर ट्रेनों तथा हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में गहन टिकट जांच अभियान चलाए गए। पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से सितंबर, 2026 की अवधि के दौरान बिना बुक किए गए सामान के मामलों सहित 15.49 लाख बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों का पता लगाया, जिससे 116.52 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि प्राप्त हुई। केवल सितंबर 2026 के दौरान ही 2 लाख से अधिक बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों का पता लगाया गया, जिससे 16.09 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि प्राप्त हुई। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार मुंबई उपनगरीय खंड पर गहन टिकट जांच अभियानों के दौरान भी महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त हुए हैं। अप्रैल से सितंबर 2026 की अवधि के दौरान बिना टिकट/अनियमित यात्रा के कुल 5.43 लाख मामलों का पता लगाया गया, जिससे 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई। पश्चिम रेलवे द्वारा एसी उपनगरीय लोकल ट्रेनों में सामान्य टिकट धारकों द्वारा अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिए भी लक्षित टिकट जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। अप्रैल से सितंबर 2026 की अवधि के दौरान एसी उपनगरीय सेवाओं में लगभग 97,000 दंडात्मक मामलों का पता लगाया गया, जिससे 4.33 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 170 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है, जब लगभग 49,000 मामलों से 1.60 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की गई थी।
Breaking News
- कृति सेनन ने रक्षाबंधन के विज्ञापन विवाद को लेकर दी सफाई
- मुंबई में 10 कथित फर्जी डॉक्टरों पर केस, 2.20 लाख की दवाएं व उपकरण जब्त
- मंत्रालय में विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने की वसई के लंबित मुद्दों पर मुख्यमंत्री फडणवीस से चर्चा
- पश्चिम रेलवे ने टिकट जांच अभियानों से अर्जित किया 116 करोड़ से अधिक का राजस्व
- गोवंडी में 2.53 करोड़ की साइकोट्रोपिक गोलियां जब्त, एक आरोपित गिरफ्तार
- जगदलपुर में आठ और नौ अक्टूबर को राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन
- मेसी ने पेनल्टी पर गोल करते हुए अपनी विदाई को शानदार अंदाज में पूरा किया।
- शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से लिवाली, संभला शेयर बाजार
- रूस में ब्लैक सी तट के पास तेल टैंकर पर ड्रोन हमला, चालक दल के 23 सदस्यों को बचाया गया
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक जीवन की यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण का पर्याय बन चुकी है।
पश्चिम रेलवे ने टिकट जांच अभियानों से अर्जित किया 116 करोड़ से अधिक का राजस्व







