Breaking News

कृति सेनन ने रक्षाबंधन के विज्ञापन विवाद को लेकर दी सफाई


मनोरंजन 07 October 2026
post

कृति सेनन ने रक्षाबंधन के विज्ञापन विवाद को लेकर दी सफाई

मुंबई, 07 अक्टूबर । अभिनेत्री करीना कपूर अपने चर्चित शो 'व्हाट वुमन वांट' के नए सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। निर्माताओं ने शो का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें करीना कई चर्चित हस्तियों के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, नीतू कपूर, भावना पांडे और महीप कपूर समेत कई मेहमान दिखाई देंगे। हालांकि, ट्रेलर में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और अभिनेत्री कृति सेनन की मौजूदगी ने खास ध्यान खींचा है।

शो के ट्रेलर में मीरा राजपूत पहली बार करीना कपूर के साथ औपचारिक बातचीत करती नजर आईं। करीना ने भी इस मुलाकात को लेकर उत्साह जताया। इससे पहले उन्होंने सेट से मीरा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बेहद प्यारा और मिलनसार बताया था। मीरा ने भी करीना की पोस्ट शेयर कर उन्हें शो में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया था। दोनों की यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि करीना और शाहिद कपूर कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल रहे हैं।

कृति सेनन ने ट्रेलर में अपने एक विज्ञापन को लेकर हुए विवाद पर बात की। उन्होंने जीवा के रक्षाबंधन अभियान का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पहनावे को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया था कि इसकी चर्चा प्राइम-टाइम टेलीविजन तक पहुंच गई थी। दरअसल, विज्ञापन में कृति इंडो-वेस्टर्न परिधान में अपने भाई और पालतू कुत्ते को राखी बांधती नजर आई थीं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाए थे और पारंपरिक त्योहार के लिए पहनावे को लेकर आलोचना की थी। अब कृति इस पूरे विवाद पर शो में अपनी बात रखती नजर आएंगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER