Breaking News

लव जिहाद पर भड़के मंत्री नितेश राणे, दी नवरात्रि में धर्म छुपाकर न आने की चेतावनी


शहर 12 October 2026
post

लव जिहाद पर भड़के मंत्री नितेश राणे, दी नवरात्रि में धर्म छुपाकर न आने की चेतावनी

मुंबई, 12 अक्टूबर । महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने नवरात्रि में गरबा और डांडिया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने चेताया है कि अगर कोई गलत पहचान बताकर, लव जिहाद की मंशा से त्योहार में घुसता है, तो उसे नहीं बख्शा जाएगा।

मंत्री नितेश ने कहा कि राज्य में हिंदुत्व वाली सरकार है और माताओं और बहनों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नवरात्रोत्सव में शामिल महिलाओं को टेढ़ी नज़र से देखना, उनके साथ छेड़छाड़ करना या लव जिहाद की कोशिश करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे राज्य में हिंदुत्व विचारधारा की सरकार है। यदि किसी भी हिंदू मां-बहन के घर में नाम बदलकर और गलत पहचान बताकर कोई घुसता है, तो उसे पुलिस के साथ डांडिया खेलना पड़ेगा। गलत काम करने वालों को इस एक्शन से अच्छा सबक मिलेगा। यदि आना है तो अपने असली धर्म में आओ, हमारी मूर्तियों की पूजा करो। दुर्गा माता की आरती करो। महाआरती करो। हनुमान चालीसा बोलो और आओ, डांडिया खेलने में कोई दिक्कत नहीं है।

नितेश ने 'घर वापसी' का जिक्र करते हुए हिंदू धर्म में लौटने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के त्योहार में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली या महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संदेश दिया कि आयोजकों को भी सतर्क रहना चाहिए ताकि नवरात्रि का त्योहार उत्साह और शांति के साथ मनाया जा सके।

You might also like!


RAIPUR WEATHER