Breaking News

अमरावती-नागपुर हाईवे पर ट्रक में लगी आग, जलकर खाक, कोई हताहत नहीं


शहर 12 October 2026
post

अमरावती-नागपुर हाईवे पर ट्रक में लगी आग, जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

मुंबई, 12 अक्टूबर । महाराष्ट्र के अमरावती जिले में अमरावती-नागपुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक जलकर खाक हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग के कारण हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

पुलिस के अनुसार, ट्रक पुणे से नागपुर की ओर इलेक्ट्रिकल सामग्री लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को हाईवे किनारे रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकल गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में लगी आग बुझने के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

अमरावती पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER