नई दिल्ली, 13 अक्टूबर । भारत ने कहा है कि लद्दाख पर चीन हमारे दावे का कितना भी खंडन कर ले इससे स्थापित तथ्य नहीं बदलेगा कि केन्द्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है।
यह बयान चीन की भारत की ओर से लद्दाख के अट्ठाईस (28) स्थानों व विशेषताओं को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्र पर मानक स्थान और विशेषता नामों के साथ चिह्नित किये जाने की प्रतिक्रिया में आया था। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था कि चीन लद्दाख को मान्यता नहीं देता और वहां के लिए भारत की ओर से जारी ‘मानक नामों’ का कड़ा विरोध करता है।
चीन विदेश मंत्रालय के इस बयान पर विदेश मंत्रालय के अधिकारिक प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया जारी की है। प्रवक्ता का कहना है कि गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में किया गया उल्लेख स्वतः स्पष्ट है। घोषणा में उल्लेख किया गया है कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में स्थित अट्ठाईस (28) स्थानों/विशेषताओं को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्र पर मानक स्थान और विशेषता नामों के साथ चिह्नित किया गया है और यह कार्य केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और स्थानीय हितधारकों के परामर्श से किया गया है। सर्वे ऑफ इंडिया के लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के मानचित्र पर इन स्थानों को औपचारिक रूप से चिह्नित करने का उद्देश्य इनकी सटीक पहचान को सुगम बनाना और आम जनता के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करना है।
Breaking News
- IIT खड़गपुर ने AI ट्यूटर और GATE-JAM की मुफ्त तैयारी का प्लेटफॉर्म लॉन्च किया
- कचरे से सीबीजी उत्पादन के लिए टास्क फोर्स गठित करें: मुख्यमंत्री
- चीन को भारत की दो टूक- लद्दाख भारत का, आपके खंडन से स्थापित तथ्य नहीं बदलेगा
- एसआईआर में लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर मोहम्मद अकबर ने उठाए सवाल
- 'रामायण' में जटायु की एंट्री, अनुपम खेर देंगे अपनी आवाज
- रणजी ट्रॉफी : मोहम्मद सिराज की अगुआई में हैदराबाद ने त्रिपुरा को पारी और 40 रन से रौंदा
- रुपये में अत्यधिक उतार-चढ़ाव रोकने के प्रयास जारी रखेगा आरबीआई : सीतारमण
- भारत और रूस की नौसेनाओं के आधुनिक युद्धपोत समुद्र में एक साथ आएंगे नजर
- संवैधानिक संस्थाओं पर विपक्ष के हमले लोकतंत्र के लिए चिंताजनक : शेखावत
- नमामि गंगे: प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन करने वाले उद्योग 39 से बढ़कर 86 फीसदी हुए
चीन को भारत की दो टूक- लद्दाख भारत का, आपके खंडन से स्थापित तथ्य नहीं बदलेगा







