Breaking News

मणिपुर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां राज्य में उग्रवादी गतिविधियों एवं मादक पदार्थ समेत अन्य अपराधों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी


देश 17 October 2026
post

मणिपुर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां राज्य में उग्रवादी गतिविधियों एवं मादक पदार्थ समेत अन्य अपराधों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी

इंफाल, 17 अगस्त । मणिपुर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां राज्य में उग्रवादी गतिविधियों एवं मादक पदार्थ समेत अन्य अपराधों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रखे हुए है। इसी कड़ी में अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार काे सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को कांगपोकपी/तामेंगलोंग एक्सिस पर आईटी रोड के लासन और लांगका इलाकों में मणिपुर पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया। बरामद सामग्रियों में एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल, एक मॉडिफाइड .303 राइफल, एक पोम्पी गन, पांच सिंगल/डबल बैरल बंदूकें और विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद शामिल हैं।

इसी कड़ी में बीते गुरुवार को इंफाल पश्चिम के लामडेंग माखा लीकाई इलाके में मणिपुर पुलिस की सीडीओ आईडब्ल्यू टीमों द्वारा चलाए गए एक अभियान के दौरान उग्रवादी संगठन केसीपी (एमएफएल) संगठन के एक सदस्य, साइचे बॉयसन कोम (37) को गिरफ्तार किया गया। जो मूल रूप से मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले के लैरोक कोम गांव का निवासी बताया गया है। उसे हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री ले जाते समय गिरफ्तार किया गया।

साइचे बॉयसन कोम के पास से बरामद सामग्रियों में मुख्य रूप से एक .303 एलएमजी, एक एम4 राइफल (एक मैगजीन के साथ), एक एके-56 राइफल (एक मैगजीन के साथ), एक एके असॉल्ट राइफल (एक मैगजीन के साथ), एक 51 एमएम मोर्टार गन (पांच शेल के साथ), एक .32 पिस्तौल (एक मैगजीन के साथ), एक .32 पिस्तौल (एक मैगजीन के साथ), तीन 'नंबर 36 एचई' ग्रेनेड, एक चीनी हैंड ग्रेनेड, चार लैथोड शेल, विभिन्न कैलिबर के 87 राउंड (गोलियां), पांच (अन्य वस्तुएं) डेटोनेटर, छह हैंडहेल्ड सेट, साथ में तीन चार्जर, एक वाहन शामिल है।

पुलिस दोनों ही मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER