मुंबई, 17 अक्टूबर। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 22933/22934 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अक्टूबर, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22933 बांद्रा टर्मिनस- जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन नवसारी स्टेशन पर 20:08 बजे पहुंचेगी और 20:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 27 अक्टूबर, 2026 को जयपुर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22934 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 02:44 बजे नवसारी स्टेशन पहुंचेगी और 02:46 बजे प्रस्थान करेगी। विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
Breaking News
- सीटी स्कैन से एक पहले से अज्ञात डायनासोर का पता चला
- मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम भी फायदेमंद, शुरू करें ये 7 एक्सरसाइज
- दशहरा रथ की टक्कर से किनारे खड़े लोगों पर बिजली का पाेल गिरने से श्रद्धालु हुए घायल
- विभिन्न गंतव्यों के लिए तीन जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे, बुकिंग कल से
- बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून को फिलहाल रोक दिया है।
- संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन दुल्हन बनेंगी
- डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया।
- ब्राजील में राष्ट्रपति की शिकायत पर मेटा को चुनावी अदालत का झटका, राजनीतिक भेदभाव से कंपनी ने किया इनकार
- मणिपुर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां राज्य में उग्रवादी गतिविधियों एवं मादक पदार्थ समेत अन्य अपराधों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी
बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव







