मुंबई, 17 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस-अजमेर/मदार, वलसाड-प्रयागराज जंक्शन तथा असरवा- प्रयागराज जंक्शन के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।
ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-मदार स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से 16:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:25 बजे मदार पहुंचेगी। यह ट्रेन 20 अक्टूबर, 2026 से 01 दिसंबर, 2026 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09621 अजमेर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक सोमवार को अजमेर से 17:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 19 अक्टूबर, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और बिजयनगर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09622 का अजमेर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04190 वलसाड-प्रयागराज जं. स्पेशल प्रत्येक सोमवार को वलसाड से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:50 बजे प्रयागराज जं. पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 04189 प्रयागराज जं.-वलसाड स्पेशल प्रत्येक रविवार को प्रयागराज जं. से 18:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:00 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 अक्टूबर से 29 नवंबर, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नवसारी, भेस्तान, व्यारा, नंदुरबार, अमलनेर, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
इसी तरह ट्रेन संख्या 04166 असरवा-प्रयागराज जं. स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को असरवा से 08:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:35 बजे प्रयागराज जं. पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 04165 प्रयागराज जं.-असरवा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज जं. से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:45 बजे असरवा पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हिम्मतनगर, लसाड़िया, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर सेंट्रल और फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09622 की बुकिंग 18.10.2026 से तथा ट्रेन संख्या 04190 एवं 04166 की बुकिंग 19.10.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपरोक्त ट्रेनें विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।







