तेहरान (ईरान), 18 अक्टूबर । मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच रविवार से अब तक होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) में या उसके आसपास कम से कम 10 जहाजों पर हमले हुए हैं। यह जानकारी ब्रिटिश समुद्री एजेंसी ने दी। इस बीच ओमान सागर में एक तेल टैंकर में आग लग जाने की सूचना है। ईरान की नौसेना ने इसकी पुष्टि की है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की नौसेना ने कहा कि ओमान सागर में एक तेल टैंकर में आग लग गई है। इससे पहले, शनिवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बताया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में एक दूसरा तेल सुपरटैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग (नेवल माइन) से टकरा गया और उसमें आग लग गई।
ईरानी नौसेना ने कहा, "नियमों का उल्लंघन करते हुए दो मिलियन बैरल से अधिक कच्चा तेल ले जा रहा एक सुपरटैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से अवैध रूप से गुजरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह एक बारूदी सुरंग से टकरा गया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और भीषण आग लग गई।" इस बयान में घटना की सटीक जगह का खुलासा नहीं किया गया। आईआरजीसी ने कहा, "टैंकर ने अपने सभी ट्रैकिंग सिस्टम बंद करके अमेरिकी समर्थन के साथ इस जलडमरूमध्य को पार करने की कोशिश की थी।"
यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस मॉनिटरिंग एजेंसी ((यूकेएमटीओ) ने बताया कि पिछले रविवार से अब तक होर्मुज जलडमरूमध्य या उसके आसपास कम से कम 10 जहाजों पर हमले हुए हैं। फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से एक हफ्ते में होने वाले हमलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। महीने की शुरुआत से अब तक कुल 23 हमले दर्ज किए गए हैं, जो औसत से लगभग दोगुने हैं। ब्रिटिश समुद्री एजेंसी ने शनिवार को जानकारी दी कि सऊदी अरब के तट के पास एक जहाज पर हमला हुआ है। यह घटना एक दिन पहले की बताई गई है।
यूकेएमटीओ ने कहा, "एक कैप्टन ने बताया है कि एक छोटी नाव से उनके जहाज पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे जहाज के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।" एजेंसी ने बताया कि जहाज का पूरा क्रू सुरक्षित है।
Breaking News
- यामी गौतम की 'नई नवेली' ने दो दिनों में कमाए 10.30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन बढ़ा कारोबार
- मैक्सिको के तट के करीब पहुंचते ही तूफान ट्रुडी श्रेणी 2 में और मजबूत हो गया है।
- चलो यमुना अभियान : दिल्ली में 70 घाटों पर चला मेगा स्वच्छता अभियान
- सर्राफा बाजार में मामूली तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
- मां महागौरी की कृपा से जीवन में खुशहाली की कामना
- भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में
- मेजर लीग सॉकर : मेसी ने चार मिनट में दागे दो गोल; इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया
- यूरोपीय देश गैस आपूर्ति के लिए अमेरिका पर निर्भर हो गएः नोवाक
- होर्मुज में एक सप्ताह में 10 जहाजों पर हमला, ओमान सागर में तेल टैंकर में लगी आग
- ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता
होर्मुज में एक सप्ताह में 10 जहाजों पर हमला, ओमान सागर में तेल टैंकर में लगी आग







