Breaking News

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अब तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।


मनोरंजन 19 October 2026
post

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अब तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।

मुंबई, 19 अक्टूबर । बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अब तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। वह अभिनेता राम पोथिनेनी की आगामी फिल्म 'आरएपीओ23' में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म के निर्माताओं ने रितेश के जुड़ने की घोषणा की है। इन दिनों हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस बीच सेट से सामने आए बिहाइंड द सीन वीडियो में राम पोथिनेनी रितेश का गर्मजोशी से स्वागत करते और उन्हें गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस मुलाकात ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

'आरएपीओ23' राम पोथिनेनी के करियर के लिहाज से भी खास है, क्योंकि वह इस फिल्म के जरिए निर्देशन में कदम रख रहे हैं। कृष्णा पोथिनेनी के प्रोडक्शन हाउस रापो सिनेमैटिक्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म नियो-नोयर शैली की कहानी पर आधारित है। रितेश देशमुख इससे पहले 'एक विलेन', 'रेड 2' और 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं। अब तेलुगु फिल्म के जरिए वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में नई पारी शुरू करेंगे। फिल्म में उनके किरदार को कहानी के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

फिल्म में संयुक्ता मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। इसकी तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर थिरुनावुकरासु, जिन्हें तिर्रु के नाम से भी जाना जाता है, प्रोडक्शन डिजाइनर एएस प्रकाश और संगीतकार सैम सीएस शामिल हैं। वहीं, एक्शन दृश्यों की जिम्मेदारी पीटर हेन, विक्रम मोर और केविन संभाल रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में जारी है। राम पोथिनेनी के निर्देशन की शुरुआत और रितेश देशमुख के तेलुगु डेब्यू के कारण यह परियोजना चर्चा में है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER