विदेश मंत्री एस जयशंकर आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी बातचीत करेंगे। दोनों विदेश मंत्रियों द्वारा पश्चिम एशिया की समग्र स्थिति, जिसमें सऊदी अरब पर हाल ही में हुए हमले भी शामिल हैं,
पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। विदेश मंत्री के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं की यह बैठक द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और पश्चिम एशिया की स्थिति के साथ-साथ वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी।
शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए कल शाम मुंबई पहुंचे। महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने उनका स्वागत किया।







