Breaking News

स्कूली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू


शहर 31 October 2026
post

स्कूली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू

मुंबई: मुंबई शहर और आस-पास के इलाकों में ओबीसी, विमुक्त जातिव व घुमंतु जनजाति (वीजेएनटी) और विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) के पात्र छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए फार्म भरने की 30 नवंबर तक समय-सीमा दी गई है। केंद्र सरकार की 'पीएम यशवंती प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम' के तहत, क्लास IX और X में पढ़ने वाले पात्र छात्रों को स्कॉलरशिप का फायदा दिया जाता है। विद्यार्थियों के माता-पिता की सालाना आय 2 लाख 50 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। पात्र छात्र को हर साल 4 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

महाडीबीटी 2.0 पोर्टल पर ओबीसी, एसबीसी और वीजेएनटी कैटेगरी की कक्षा 5 से 8 तक की छात्राओं के लिए सावित्रीबाई स्कॉलरशिप स्कीम और कक्षा 9 और 10 की उन छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप स्कीम है, जिनके माता-पिता की सालाना आय 2 लाख 50 हज़ार रुपये से अधिक है। साथ ही मुंबई के सेकेंडरी स्कूलों में वीजेएनटी और एसबीसी छात्रों के लिए मेरिट स्कॉलरशिप और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले वीजेएनटी और एसबीसी छात्रों के लिए निजी गैर-अनुदानित या स्थाई गैर-अनुदानित स्कूलों में ट्यूशन और परीक्षा फीस के लिए एक स्कीम भी लागू की जा रही है। ओबीसी विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 30 नवंबर, 2026 तक आवेदन करने की अपली की है। मुंबई शहर और उपनगर के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षा संस्थानों के हेड को पात्र छात्रों को इन स्कीम के बारे में जानकारी और सहयोग करने कहा गया है। आवेदन https://scholarships.gov.in पर जमा किए जा सकते हैं। 

You might also like!


RAIPUR WEATHER