Breaking News

साय कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को


छत्तीसगढ़ 13 November 2026
post

साय कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को

रायपुर, 13 नवंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी बुधवार 18 नवंबर को मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11:30 बजे से होगी।

इस बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों, संभावित विधायी कार्यों और सदन में प्रस्तुत किए जाने वाले विषयों को लेकर मंत्रिपरिषद चर्चा कर सकती है।

इसके अलावा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में विभागीय प्रस्तावों पर विचार के साथ ही महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों को लेकर निर्णय लिए जा सकते हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER