रायपुर, 15 नवंबर । भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आज रविवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही जनजातीय परिवारों के लिए आवास, शिक्षा, महिला कल्याण और वन अधिकारों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति साझा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ‘धरती आबा’ के नाम से विख्यात भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021 में उनकी जयंती, 15 नवंबर, को हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। धरमजयगढ़ के आयोजन में छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर, राजा गेंद सिंह, शहीद झाड़ा सिरहा, हिड़मा माँझी और संत गहिरा गुरु के योगदान को भी याद किया जाएगा।
Breaking News
- बिरसा मुंडा के सपनों को साकार कर रहा छत्तीसगढ़
- दुनियाभर में 'रामायण' का डंका,10वें दिन कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड
- COAS जनरल धीरज सेठ रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए चेक गणराज्य के दौरे पर गए
- बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील
- दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग
- शिवाजी महाराज के आदर्शों के प्रचारक थे पुरंदरे
- गरीबों और भूमिहीनों के मसीहा थे विनोबा भावे
- बिरसा मुंडा के विचार आज भी प्रासंगिक
- सूर्यदेव की आराधना से जगमगाता छठ महापर्व
- छत्तीसगढ़ में आज जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु साय होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में आज जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु साय होंगे शामिल







