Breaking News

शिंदे गुट को दोहरा झटका, ठाकरे गुट और मनसे में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता


शहर 17 November 2026
post

शिंदे गुट को दोहरा झटका, ठाकरे गुट और मनसे में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

मुंबई, 17 नवंबर। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर दल-बदल का दौर तेज हो गया है। एक तरफ एकनाथ शिंदे गुट के 'ऑपरेशन टाइगर 3.0' की चर्चाएं चल रही हैं, तो दूसरी तरफ शिंदे गुट के कार्यकर्ता उद्धव ठाकरे की शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में शामिल हो रहे हैं।

डोंबिवली में शिंदे गुट के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिवसेना (यूबीटी) का दामन थाम लिया। यह प्रवेश ठाकरे गुट के नेता वरुण सरदेसाई की मौजूदगी में हुआ। सरदेसाई ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नेता भी ठाकरे गुट में शामिल हो सकते हैं। वहीं, रत्नागिरी में भी शिंदे गुट को झटका लगा है। दक्षिण रत्नागिरी के करीब 100 से 150 पदाधिकारी और कार्यकर्ता महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में शामिल हो गए। दादर स्थित मनसे कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमित ठाकरे ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

क्या है ऑपरेशन टाइगर 3.0?

अभी कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तस्वीर वाला 'वेट एंड वॉच 3.0' पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में 'ऑपरेशन टाइगर 3.0' को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। मंत्री उदय सामंत समेत शिंदे गुट के कुछ नेताओं ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी, हालांकि पोस्टर में तारीख और आधिकारिक कार्यक्रम का खुलासा नहीं हुआ है।

फिलहाल, एक तरफ शिंदे गुट के पोस्टर को लेकर अटकलें जारी हैं, तो दूसरी तरफ ठाकरे गुट और मनसे में हो रही कार्यकर्ताओं की शामिल होने से महाराष्ट्र की सियासत में नए समीकरणों की चर्चा शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में राजनीतिक दलों के बीच यह उठापटक और तेज होने की संभावना है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER