Breaking News

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और हंस जिमर को सौंपी गई ।


मनोरंजन 23 November 2026
post

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और हंस जिमर को सौंपी गई ।

मुंबई, 23 नवंबर । नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' अपने भव्य निर्माण और कलाकारों के साथ-साथ संगीत को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और हंस जिमर को सौंपी गई है।

रहमान ने हाल ही में एक बातचीत में खुलासा किया कि 'रामायण' के संगीत पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने करीब 10 से 12 फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। उनका कहना है कि वह इस परियोजना में अपना पूरा समय और रचनात्मक ऊर्जा लगाना चाहते थे।

रहमान ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से फिल्म के संगीत, थीम और अन्य धुनों पर काम कर रहे हैं। इस दौरान कई रचनाओं के 12 से 13 अलग-अलग संस्करण तैयार किए गए। उन्होंने बताया कि 'रावण तांडव' की धुन पर भी कई बार काम हुआ और अंत में ऐसा संस्करण तैयार हुआ, जिसे सभी ने पसंद किया। रहमान के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया उनके लिए बेहद खूबसूरत अनुभव रही। उन्होंने कहा कि कई बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने के प्रस्ताव ठुकराने के बावजूद उन्हें इस फैसले पर गर्व है। वह किसी भी परियोजना को तभी स्वीकार करते हैं, जब वह उनकी रचनात्मक सोच से जुड़ती है।

'रामायण: भाग 1' के संगीत एल्बम में 'जय जय राम', 'रावण तांडव' और 'सीताज एस्पिरेशन' जैसे गाने शामिल हैं। 'जय जय राम' को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है, जबकि 'रावण तांडव' विशाल ददलानी ने गाया है। 'सीताज एस्पिरेशन' में एआर अमीन, वैशाली सामंत, रक्षिता सुरेश और अंतरा नंदी की आवाजें सुनाई देती हैं। गीतों के बोल कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं। एल्बम में 'जय जय राम' का ऑर्केस्ट्रल संस्करण और 'राम थीम' भी शामिल है, जिसे रहमान और हंस जिमर ने मिलकर तैयार किया है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER