Breaking News

घाटकोपर में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, 58 अवैध निर्माण ध्वस्त; 400 मीटर फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त


शहर 26 November 2026
post

घाटकोपर में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, 58 अवैध निर्माण ध्वस्त; 400 मीटर फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त

मुंबई, 26 नवम्बर । मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित सीजीएस कॉलोनी रोड पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 58 बाधित निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद करीब 400 मीटर लंबे फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिससे अब पैदल यात्रियों की आवाजाही के लिए रास्ता साफ हो गया है।

बीएमसी के एन विभाग की ओर से गुरुवार काे यह अभियान चलाया गया। महानगरपालिका के अनुसार, सीजीएस कॉलोनी रोड पर फुटपाथ के हिस्से में अनधिकृत रूप से किए गए निर्माणों के कारण पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

यह अभियान परिमंडल-6 के उपायुक्त संतोषकुमार धोंडे के मार्गदर्शन में तथा एन विभाग के सहायक आयुक्त जयदीप मोरे के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के साथ ही मौके पर पुलिस बल भी मौजूद थी।

बीएमसी की इस कार्रवाई से सड़क किनारे स्थित 400 मीटर का फुटपाथ पैदल यात्रियों के लिए उपलब्ध हो गया है। महानगरपालिका ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और नागरिकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

You might also like!


RAIPUR WEATHER