Breaking News

महान संगीतकार राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन की जिंदगी पर बनने वाली बहुप्रतीक्षित बायोपिक की शूटिंग शुरू


मनोरंजन 27 November 2026
post

महान संगीतकार राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन की जिंदगी पर बनने वाली बहुप्रतीक्षित बायोपिक की शूटिंग शुरू

मुंबई, 27 नवंबर। महान संगीतकार राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन की जिंदगी पर बनने वाली बहुप्रतीक्षित बायोपिक की शूटिंग शुरू हो गई है। अभिनेता फरहान अख्तर इस फिल्म में पंचम दा की भूमिका निभा रहे हैं। नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के वर्ली में एक गाने के सीक्वेंस के साथ शुरू की गई। इस भव्य गाने को गणेश आचार्य कोरियोग्राफ कर रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में रही इस बायोपिक को लेकर फरहान के प्रशंसकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के निर्माता आरडी बर्मन के संगीत और उनके रचनात्मक सफर को पर्दे पर जीवंत करने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल संगीतकार की जिंदगी की प्रमुख घटनाओं को दिखाना नहीं, बल्कि उस दौर के माहौल और संगीत की दुनिया को भी दोबारा रचना है, जिसने पंचम दा को हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली संगीतकारों में शामिल किया। इसी वजह से फिल्म के संगीत से जुड़े दृश्यों को खास महत्व दिया जा रहा है। फरहान इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के जरिए बर्मन की संगीत यात्रा को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का मौजूदा शूटिंग शेड्यूल दिसंबर तक चलने की उम्मीद है। निर्माताओं की कोशिश है कि दर्शक आरडी बर्मन की जिंदगी और संगीत को केवल घटनाओं के रूप में न देखें, बल्कि उस दौर को महसूस भी कर सकें। फरहान अख्तर को आखिरी बार फिल्म '120 बहादुर' में देखा गया था। अब पंचम दा के रूप में उनका नया अवतार देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER