Breaking News

बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण


छत्तीसगढ़ 27 November 2026
post

बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

कोरबा, 27 नवंबर । भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी सामुदायिक विकास पहल प्रोजेक्ट निर्माण के तहत शुक्रवार को भाटगांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। एक महत्वपूर्ण सामुदायिक परिसंपत्ति के रूप में विकसित इस भवन को स्थानीय समुदाय को समर्पित किया गया है। इससे 1,800 से अधिक लोगों को सामाजिक आयोजन, बैठक और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के लिए साझा स्थान उपलब्ध होगा।

लोकार्पण समारोह में बालको की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अंजलि पवार तथा चुईया पंचायत की सरपंच पूजा कुमारी राठिया उपस्थित रहीं। यह पहल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर भाटगांव के स्थानीय निवासी श्यामलाल ने कहा, “पहले उपयुक्त स्थान के अभाव में सामुदायिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना कठिन होता था। नए सामुदायिक भवन से लोगों को एक साझा स्थान मिलेगा, जहां वे एक साथ आकर महत्वपूर्ण अवसरों का उत्सव मना सकेंगे, बैठकें कर सकेंगे और पूरे समुदाय के हित में कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।”

बालको का प्रोजेक्ट निर्माण आसपास के गांवों में आवश्यक सामुदायिक आधारभूत सुविधाओं के विकास, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने और समुदायों के कल्याण के लिए कार्य करता है। भटगांव में सामुदायिक भवन का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भवन दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित करने के साथ सामुदायिक विकास और नए अवसरों को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

सामुदायिक कल्याण एवं आधारभूत संरचना विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बालको ने वित्तवर्ष 2026 में 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच तथा 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया है। इन पहलों के माध्यम से कंपनी स्वच्छता, सामाजिक आधारभूत संरचना और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में निरंतर योगदान दे रही है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER